April 2, 2026
हनुमान जयंती पर नरसिंह मंदिर में भव्य आयोजन, संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ शुरू || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी भवानीपुर (नया टोला) स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में गुरुवार से भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच यहां संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ एवं महा अभिषेक का आयोजन प्रारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे महा अभिषेक के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री लक्ष्मी-नृसिंह की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, जो 3 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। पूरे मंदिर परिसर में राम नाम के संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से […]