March 23, 2026
एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों की धूम || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत आयोजित विशेष शिविर के छठे दिन सोमवार को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, गीत-संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अपने विचार व्यक्त करने का मंच मिला। व्यक्तित्व विकास पर जोर इस अवसर पर “जीवन जीने की कला” एवं “समाज में आगे कैसे बढ़ें” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एनएसएस […]