April 5, 2026
PURNIA: शराबबंदी कानून नहीं सामाजिक क्रांति है, इसे जारी रखना जरूरी : डॉ. अनिल कुमार गुप्ता || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध सर्जन एवं समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शराबबंदी केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति है, जिसे राज्यहित में आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू किया गया पूर्ण शराबबंदी का निर्णय बिहार के सामाजिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। इस फैसले ने समाज के आर्थिक एवं सामाजिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि शराबबंदी का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को मिला है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घरेलू हिंसा की […]