April 6, 2026
BHAGALPUR: घर में किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिवार खेत से लौटकर रह गया स्तब्ध ||GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर । भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर कमर टोली गांव में रविवार को एक किशोर का शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान बादल कुमार पासवान (13 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सच्चिदानंद पासवान का पुत्र बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। कुछ देर बाद किशोर अकेले घर लौट आया। परिवार के लोग जब खेत से वापस घर पहुंचे और उसे खोजने लगे तो कमरे के अंदर उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग […]