February 28, 2026
सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया: सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह इस वर्ष विशेष रूप से भव्य और यादगार रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों विद्यालय संचालकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। समारोह की शुरुआत पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एवं होली की शुभकामनाएं देकर की गई। विद्यालय परिवार एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। होली गीतों और फाग की धुन पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालय […]