December 16, 2025
भागलपुर में एलपीजी आधारित शवदाह गृह स्थापना की पहल, प्रशासन ने प्रक्रिया तेज की || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। ईशा फाउंडेशन, कोयम्बटूर की ओर से राज्य के छह शहरों—पटना, गया, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय—में गैस (एलपीजी) आधारित शवदाह गृह की स्थापना एवं संचालन के प्रस्ताव को लेकर जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इस क्रम में भागलपुर समाहरणालय की राजस्व शाखा ने संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर उपयुक्त भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। समाहरणालय से जारी पत्र के अनुसार, ईशा फाउंडेशन प्रत्येक शहर में एक-एक एकड़ भूमि को 1 रुपये की टोकन राशि पर 33 वर्षों की अवधि के लिए लीज पर लेने की सैद्धांतिक स्वीकृति चाहता है। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) के पत्रांक-7739 दिनांक 18 नवंबर 2025 और समाहरणालय के […]