Tag Archives: Sharab ke

Noimg

शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट, मां-बेटे जख्मी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK 04 B0

नारायणपुर सीएचसी में कराया इलाज, थाना में मामला दर्ज नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर वार्ड संख्या 03 में शनिवार की शाम शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की घटना हुई। इस दौरान अनिता देवी और उनके बेटे गौरव कुमार को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद दोनों का इलाज नारायणपुर सीएचसी में कराया गया। पीड़िता अनिता देवी ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर मामला दर्ज कराया है।अनिता देवी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पौने 4 बजे वह अपने घर की छत पर लहसून साफ कर रही थीं और उनका बेटा गौरव कुमार कमरे में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी सत्यम कुमार (पिता वरुण पोद्दार) शराब के नशे में […]

Noimg

शराब के नशे में तीन पियक्कड़ गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महंत स्थान चौक समीप शराब के नशे में हंगामा करते तीन पियक्कड़ को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजमाबाद निवासी राजू ठाकुर पिता स्व कारे ठाकुर, गनौल निवासी किशोर कुमार पिता स्व अर्जुन यादव दोनो और नवटोलिया निवासी रामचरित्र चौधरी पिता ज्योतिष चौधरी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। मामले को लेकर झंडापुर थाना में मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार तीनो अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। DESK 04 B