Tag Archives: Sharab ke

Noimg

शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया: खरीक थाना क्षेत्र में एक महिला से शराब के नशे में छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने मु. जुबैल उर्फ नट्टा को गिरफ्तार किया है। आरोपित खरीक थाना के अठगामा गांव का निवासी है। पिड़ीता महिला ने खरीक थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि शराब के नशे में आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की और आरोपित का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में आरोपित के शराब पीने की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। DESK 04 B

Noimg

शराब के नशा में पत्नी से मारपीट करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : शराब के नशा में पत्नी से मारपीट करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित यमुनिया निवासी रवि कुमार चौधरी है. बताया कि शराब के नशा में पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहा था. पत्नी ने फोन पर सूचना पुलिस को दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार किया. आरोपित का मेडिकल जांच करवाया तो शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. DESK 04 B