September 10, 2025
शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण के लिए प्रभावशाली व्यक्तियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नावगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवगछिया में ‘गावी जीरो डोज प्रोजेक्ट’ के तहत समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों और पार्षदों के लिए नियमित टीकाकरण पर आधारित उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए समुदाय में प्रभावी जनप्रतिनिधियों की भूमिका को सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण शिविर में पीसीआई संगठन द्वारा नवगछिया प्रखंड के 10 चयनित गांवों से आए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों को समुदाय में टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने के तरीकों की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक आनंद कुमार ने प्रशिक्षण का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि समुदाय के बीच स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर व्यवहार परिवर्तन लाने में प्रभावशाली लोगों की अहम भूमिका […]