Tag Archives: snan ke dauran Mahila sahit teen ki dubne se maut

Noimg

महादेवपुर गंगा घाट पर हादसा: स्नान के दौरान महिला सहित तीन की डूबने से मौत, एक शव बरामद, दो की तलाश जारी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान अलग-अलग समय पर पांव फिसलने से एक महिला सहित तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला का शव बरामद कर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया है, जबकि अन्य दो शवों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना सुबह करीब 9 बजे की है। मधेपुरा जिले के आनंद विहार, वार्ड संख्या-2 निवासी नूतन देवी (उम्र 40 वर्ष), पति चंद्रकिशोर, अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने महादेवपुर […]