June 17, 2026
सीवान में शादी समारोह में जा रहे वकील के 12 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौत, पिता की हालत गंभीर – GS NEWS
UncategorizedDESK2026सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक अधिवक्ता की बाइक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके 12 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मटुक छपरा निवासी अधिवक्ता अनिल राम अपने पुत्र आयुष कुमार राम के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सराय थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार […]