April 19, 2026
BHAGALPUR : नाथनगर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, आधा दर्जन घर जलकर राख || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईंदासपुर गांव के वार्ड संख्या-5 स्थित यादव टोला में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब आधा दर्जन घर इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए घरों में फंसे लोगों और छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और नाथनगर थाना को जानकारी दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर […]