March 29, 2026
गश्ती पुलिस पर युवक से मारपीट व 20 हजार रुपये छीनने का आरोप, एसपी से जांच की मांग ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया में गश्ती पुलिस पर एक युवक से मारपीट कर 20 हजार रुपये छीन लेने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता निवासी कन्हैया कुमार (26) ने अपने आवेदन में बताया है कि 28 मार्च की देर रात करीब 2:30 बजे वह अपने चाचा धीरज भगत एवं मित्र रोहित कुमार यादव के साथ मोटरसाइकिल से महदतपुर चैती दुर्गा मंदिर का मेला देखकर एनएच-31 के रास्ते घर लौट रहा था। इसी दौरान मदतपुर टोल प्लाजा के आगे वह चाय पीने के लिए एक दुकान पर रुका। पीड़ित के अनुसार, उसी समय नवगछिया आदर्श […]