July 4, 2026
NAUGACHIA : सुकटिया बाजार में महिला की हत्या मामले में एसआईटी गठित, पुलिस ने जांच तेज की – GS NEWS
bihar bhagalpurBarun Kumar Babulनवगछिया पुलिस जिला केगोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को गोपालपुर थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार स्थित एक खेत में एक महिला पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन […]