December 16, 2025
भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के ठिकानों पर SVU की एक साथ छापेमारी, दरभंगा-पटना-भागलपुर में हड़कंप || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaपटना/भागलपुर/दरभंगा। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी विभाग (SVU) ने भवन निर्माण विभाग के निदेशक (गुणवत्ता) गजाधर मंडल के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। गजाधर मंडल फिलहाल दरभंगा में पदस्थापित हैं। SVU द्वारा दर्ज FIR संख्या 27/2025 के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें उन पर आय से अधिक 2 करोड़ 82 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार, टीम ने दरभंगा, पटना और भागलपुर में स्थित उनके कार्यालय और आवासीय परिसरों पर दबिश दी। छापेमारी का उद्देश्य आय, निवेश, चल-अचल संपत्ति और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की जांच करना है। मौके पर फाइलों, वित्तीय कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जाँच की जा […]