June 7, 2026
Purnia: 9 जून को स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व सुरक्षा दिवस – GS NEWS
Purnia NewsDESK 114प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम पूर्णिया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अस्पताल से लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत वर्ष 2016 में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले दस वर्षों में इस अभियान ने उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, मातृ एवं नवजात […]