March 21, 2026
ब्रेक फेल होने से 18 चक्का हाइवा पेड़ से टकराई, टला बड़ा हादसा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा ओपी के समीप एनएच-31 पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ब्रेक फेल होने के कारण तेज रफ्तार से जा रही 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक वृक्ष से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी तेज गति में था और अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क से हटाकर किनारे की ओर मोड़ दिया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि वाहन सड़क पर ही अनियंत्रित रहता […]