June 24, 2025
तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में छाया मातम ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025बकरी बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, ग्रामीणों ने तालाब को सुरक्षित करने की उठाई मांग भागलपुर। बिहार के सिल्क सिटी भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर बाइपास के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के पास स्थित तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बच्चियों की पहचान सोनाली कुमारी (उम्र 13 वर्ष) और निशा कुमारी (उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चियां सुबह बकरी चराने निकली थीं और गांव के समीप तालाब के किनारे पहुंचीं। इसी दौरान एक बकरी तालाब की ओर चली गई, जिसे रोकने के प्रयास में निशा […]