March 24, 2026
गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन घायल, स्थानीय लोगों ने बचाई जान || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर।जिले के बगरी चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौहद्दी निवासी पंडित नवीन झा की पत्नी, फुआ और फूफा ई-रिक्शा से गोपालपुर में एक रिश्तेदार के यहां पूजा में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान खरीक थाना क्षेत्र के बगरी चौक के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने उनके ई-रिक्शा में सीधी […]