December 16, 2025
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर/मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनकुंडा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कौशल ठाकुर, पिता शैलेंद्र ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कौशल ठाकुर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, कौशल ठाकुर ड्यूटी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर धनकुंडा लौट रहे थे। इसी दौरान बांका जिले के संग्रामपुर–पसिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कौशल ठाकुर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल युवक को पहचान लिया और […]