Tag Archives: train se phishali mahila

Noimg

चलती ट्रेन में चढ़ते ही फिसली महिला, आरपीएफ की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आरपीएफ पोस्ट भागलपुर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक संजीव कुमार झा मुख्य द्वार के पास पोस्ट ऑफिस संख्या 01 के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि ट्रेन संख्या 13410 डाउन (किउल–मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस) धीमी गति से प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी और एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। चढ़ने के दौरान महिला अचानक फिसलकर नीचे गिरने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहायक उपनिरीक्षक संजीव कुमार झा तुरंत मौके की ओर दौड़े और उन्होंने महिला को पकड़कर पीछे की ओर खींच लिया। इससे महिला रेलवे ट्रैक पर गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। […]