April 1, 2026
विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर लूट: ट्रक चालक पर चाकू से हमला, नकदी लूटकर फरार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर तेतरी स्थित ढाबा किंग के समीप बुधवार की देर रात अपराधियों ने एक ट्रक चालक पर हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के सीताराम सहनी के पुत्र चंदेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे चंदेश कुमार सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर शौच के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान दो अपराधी वहां पहुंचे और चाकू का भय दिखाकर चालक से करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। घटना के […]