March 27, 2026
रामनवमी पर सुल्तानगंज के ‘मोछ वाले हनुमान मंदिर’ में महाआरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।रामनवमी के पावन अवसर पर सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ ध्वजारोहण एवं पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ी। इसी क्रम में ध्वजागली स्थित प्रसिद्ध ‘मोछ वाले हनुमान मंदिर’ में भी सुबह से भक्तों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में आयोजित भव्य महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और बजरंगबली की आराधना कर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि ‘मोछ वाले हनुमान मंदिर’ बिहार और झारखंड में आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर का निर्माण वर्षों पूर्व हुआ था और यहां सच्चे मन से […]