April 5, 2026
‘उत्कर्ष 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaनवगछिया स्थित बनारसी लाल वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया की छात्राओं ने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ अवधेश रजक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. डॉ विभांशु मंडल ने संयुक्त रूप से छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ रजक ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्तित्व का समग्र विकास होता […]