0
(0)

नवगछिया स्थित बनारसी लाल वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया की छात्राओं ने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ अवधेश रजक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. डॉ विभांशु मंडल ने संयुक्त रूप से छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ रजक ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है।

वहीं, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. डॉ विभांशु मंडल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी लगन एवं मेहनत के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं, जिनमें डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ आरती कुमारी, डॉ विनीता सिन्हा, डॉ ममता झा एवं डॉ सुनीता कुमारी शामिल थीं। सभी ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सम्मानित छात्राओं में कुमारी राजकन्या, दीक्षा मिश्रा, शिवानी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, दुर्गा मिश्रा, निक्की कुमारी, सीता कुमारी एवं अलका कुमारी शामिल थीं। समारोह के दौरान छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि नवगछिया की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: