April 5, 2026
PURNIA: भट्ठा बाजार हाट में अवैध वसूली पर सख्ती, निर्धारित दर से ही लिया जाएगा शुल्क || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया : भट्ठा बाजार स्थित हाट परिसर में रविवार को फुटकर दुकानदारों, वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, संवेदकों एवं स्थानीय दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक महापौर विभा कुमारी को प्राप्त शिकायतों के आलोक में बुलाई गई थी, जिसमें निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली की शिकायत सामने आई थी। बैठक में सभी पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद स्पष्ट किया गया कि नगर निगम द्वारा तय दर के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा। निर्णय के अनुसार चट्टी दुकानदारों से 10 रुपये प्रति चट्टी तथा छोटे दुकानदारों से 4 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से ही राशि वसूली की जाएगी। बैठक के दौरान यह भी सख्त निर्देश दिया गया कि निर्धारित दर से अधिक वसूली […]