5
(1)



पूर्णिया : भट्ठा बाजार स्थित हाट परिसर में रविवार को फुटकर दुकानदारों, वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, संवेदकों एवं स्थानीय दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक महापौर विभा कुमारी को प्राप्त शिकायतों के आलोक में बुलाई गई थी, जिसमें निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली की शिकायत सामने आई थी।

बैठक में सभी पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद स्पष्ट किया गया कि नगर निगम द्वारा तय दर के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा। निर्णय के अनुसार चट्टी दुकानदारों से 10 रुपये प्रति चट्टी तथा छोटे दुकानदारों से 4 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से ही राशि वसूली की जाएगी।



बैठक के दौरान यह भी सख्त निर्देश दिया गया कि निर्धारित दर से अधिक वसूली करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नगर निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय को संवेदक एवं दुकानदारों ने स्वीकार करते हुए नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानदारों के हितों की रक्षा करना नगर निगम की प्राथमिकता है तथा पारदर्शिता के साथ व्यवस्था संचालित की जाएगी।



बैठक में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव, वार्ड पार्षद नवल जायसवाल, अंजनी साह, राकेश राय, बौआ पांडे, श्रीप्रसाद महतो, बहादुर यादव, पूर्व वार्ड पार्षद पवन राय सहित संवेदक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: