May 25, 2026
PURNIA : कल्याणी वृद्धा आश्रम पहुंच विद्यार्थियों ने बांटा सेवा और सम्मान का संदेश || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल की पहल से भावुक हुए वृद्धजन पूर्णिया । जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया द्वारा रविवार को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक सामाजिक पहल के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को कल्याणी वृद्धा आश्रम ले जाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वृद्धजनों को खाद्य सामग्री भेंट कर सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में पूर्व से लगाए गए डोनेशन कैंप में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी इच्छा व सामर्थ्य के अनुसार दान सामग्री एकत्रित की। बाद में बच्चों ने स्वयं वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, अंताक्षरी, “पासिंग द पिलो” खेल, कविता पाठ और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वृद्धजनों […]