Tag Archives: Vishva paudharopan

Purnia: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी का वृक्षारोपण अभियान, 200 पौधे लगाए गए – GS NEWS

PurniaDESK 1140

मिलिया कॉन्वेंट स्कूल परिसर में चला हरित अभियान, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में स्थानीय मिलिया कॉन्वेंट स्कूल, वनभाग पूर्णिया परिसर में आयोजित इस अभियान में अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना […]