June 5, 2026
Naugachia: विश्व पर्यावरण दिवस पर लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन ने किया वृक्षारोपण – GS NEWS
NaugachiaDESK 114पार्वती वाटिका में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा, लोगों से अधिक पौधे लगाने की अपील नवगछिया संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वावधान में पार्वती वाटिका परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन डॉ. अनंत विक्रम ने किया। सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वृक्षों के महत्व एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों […]