5
(1)

पार्वती वाटिका में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा, लोगों से अधिक पौधे लगाने की अपील

नवगछिया संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वावधान में पार्वती वाटिका परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन डॉ. अनंत विक्रम ने किया। सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वृक्षों के महत्व एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और लगातार घटती हरियाली पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वर्षा चक्र को नियंत्रित करने और धरती को हरा-भरा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सुश्री अनुष्का सर्राफ, जो अंबाला में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं, ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए आज से ही पर्यावरण के प्रति गंभीर होना होगा। उन्होंने युवाओं से वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। वहीं कनाडा में रह रहे गौरव सर्राफ ने ऑनलाइन माध्यम से पर्यावरण के वैश्विक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

गोष्ठी में उपस्थित सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए लोगों से अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, लायन प्रो. विजय कुमार, लायन सुरेंद्र कुमार चौधरी, लायन अभय प्रकाश मुनका, लायन नरेश केडिया, लायन नीरज कुमार, लायन गोरी शंकर सर्राफ, लायन पंकज टिबड़ेवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक सचिदानंद सिंह, वासुदेव यादव, राजेंद्र ठाकुर, नर्मदेश्वर मोदी, सरिता यादुका, श्वेता चौधरी, सीमा चौधरी, सुनीता यादुका, सोनी शर्मा एवं निशु सर्राफ सहित अनेक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: