Tag Archives: Naugachiya

Naugachia: लापता युवक मामले में दो नामजद गिरफ्तार नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

लापता युवक मामले में दो नामजद गिरफ्तार   नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लापता युवक की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को वादिनी ने रंगरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका पुत्र मुकेश कुमार पिछले लगभग दो माह से अपने ससुराल में रहकर काम करता था। 1 जून को उसका अपने साले के साथ किसी बात को लेकर मारपीट और गाली-गलौज हुआ था। इसके बाद 2 […]

Noimg

Naugachiya: विश्व पर्यावरण दिवस पर जी. बी. कॉलेज में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोसाईंगांव बिंदेश्वरी महाविद्यालय (जी. बी. कॉलेज), नवगछिया परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।   इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आंवला, जामुन एवं अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट […]

Noimg

Naugachia: विश्व पर्यावरण दिवस पर लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन ने किया वृक्षारोपण – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

पार्वती वाटिका में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा, लोगों से अधिक पौधे लगाने की अपील नवगछिया संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वावधान में पार्वती वाटिका परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन डॉ. अनंत विक्रम ने किया। सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वृक्षों के महत्व एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों […]

Naugachiya: राजधानी एक्सप्रेस पर फिर पथराव, एसी कोच का शीशा टूटा – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया-कटरिया रेलखंड के बीच हुई घटना, यात्रियों में मची अफरातफरी; जांच में जुटी रेलवे सुरक्षा एजेंसियां नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की रात एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने राजधानी एक्सप्रेस को निशाना बनाते हुए ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में एसी कोच की खिड़की का बाहरी शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुए पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार रात लगभग 8:42 बजे नवगछिया स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन के खुलने के करीब आठ मिनट […]

Noimg

Naugachiya: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नवगछिया में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत (MY Bharat) भागलपुर एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नवगछिया इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा युवाओं ने हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय […]

Naugachiya: मारपीट और धमकी से परेशान दंपति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

  नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में पारिवारिक विवाद का मामला अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया है। गांव निवासी वैभव कुमार ने अपने चाचा-चाची समेत अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का दावा है कि लगातार मिल रही धमकियों और भय के कारण वह अपनी पत्नी के साथ घर छोड़कर दूसरे स्थान पर शरण लेने को विवश हैं।   पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में वैभव कुमार ने बताया है कि 4 जून की रात करीब 10 बजे उनके चाचा नीरज कुमार राय, सुनीता देवी तथा विंध्यवासिनी उर्फ मोना देवी उनके घर पहुंचे और […]

Naugachia: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस -GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस   एसपी बोले- सत्यता की जांच के बाद होगी विधिसम्मत कार्रवाई   नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गरैया गांव के एक युवक का कथित रूप से हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोग वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे हथियार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गरैया गांव निवासी बिलास पासवान के […]

Naugachia: भूमि विवाद में हथियार लेकर धमकाने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

  परबत्ता थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सूचना मिलते ही दबोचा गया आरोपी   नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर तनाव उस समय बढ़ गया जब एक व्यक्ति कथित रूप से अवैध हथियार लेकर विरोधी पक्ष के घर पहुंच गया। मामले की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई परबत्ता थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र निवासी शंकर कुमार सुमन ने बुधवार को थाना पुलिस को सूचना दी कि भूमि विवाद को लेकर […]

Naugachia: ट्रैक्टर नें किशोर को कुचला, दर्दनाक मौत – Gs NEWS

NaugachiaDESK 1140

छठी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम पानी लाने निकला था 11 वर्षीय अंकित, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत अठगामा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अंकित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान छोटी अठगामा निवासी संतोष शर्मा के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा […]

Naugachia: बकरी टकराने के विवाद में हथियार लेकर पहुंचा आरोपी, पुलिस ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ दबोचा – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

गाली-गलौज और मारपीट के बाद परवत्ता थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया जेल नवगछिया । परवत्ता थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक व्यक्ति कथित रूप से अवैध हथियार लेकर दूसरे के घर पहुंच गया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई परवत्ता थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को देसी हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी शंकर कुमार सुमन ने 3 जून को थाना पुलिस को सूचना दी कि उनके चारपहिया वाहन से […]