December 26, 2025
राजकीय अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास संख्या-तीन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली गई विस्तृत समीक्षा ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले में बिहार सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास संख्या-तीन का शुक्रवार की देर शाम निरीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय क्षेत्र स्थित इस छात्रावास का निरीक्षण छात्रावास अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार दिनकर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की समस्त व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में अधीक्षक ने सर्वप्रथम मेस संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया और छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। इसके साथ ही उन्होंने भोजशाला समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने एवं […]