December 25, 2025
प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव पर भागलपुर में प्रार्थना सभा आयोजित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के अवसर पर भागलपुर शहर में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कचहरी चौक स्थित विभिन्न गिरजाघरों में पहुंचे और वहां आयोजित प्रार्थना सभाओं में भाग लेकर प्रभु यीशु की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर प्रभु यीशु से आशीर्वाद लिया और सुख, शांति एवं सद्भाव की कामना की। प्रार्थना सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के दर्शन किए और इस विशेष अवसर पर गिरजाघर के फादर को उपहार भेंट कर सम्मान प्रकट किया। गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई थी और भक्ति गीतों व प्रार्थनाओं के माध्यम से प्रभु यीशु के संदेशों का स्मरण किया गया। ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य […]