March 24, 2026
नवगछिया में नशा उन्मूलन रैली, युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को नशा उन्मूलन रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश रजक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने […]