



नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नवगछिया जिला द्वारा नवगछिया प्रखंड के नगरह गांव स्थित चौहान टोला में तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक नए स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

इस वर्ग में नए स्वयंसेवकों को शाखा लगाने, शारीरिक योग, व्यायाम, सूर्य नमस्कार, दंड अभ्यास, प्रार्थना, गीत, भजन और अनुशासन जैसी गतिविधियों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त संघ के 100 वर्ष, पंच परिवर्तन, संस्कृति एवं धर्म जैसे विषयों पर बौद्धिक प्रशिक्षण भी कराया गया।

वर्ग का संचालन संघ के कार्यवाह एवं मुख्य शिक्षक के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से नए स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देने के लिए कटिहार विभाग के विभाग प्रचारक, कटिहार विभाग के सह कार्यवाह, नवगछिया जिला के संघचालक, जिला कार्यवाह, जिला प्रचारक और नगर कार्यवाह सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।
वर्ग के समापन पर सभी नए स्वयंसेवकों ने सीखी गई शारीरिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के अभ्यास और अनुशासन को अपनाने का संकल्प लिया।















