5
(2)

एक की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर

नवगछिया: नवगछिया एसपी आवास के समीप शुक्रवार को टेंपो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार निवासी गनौरी हरिजन की पत्नी लुखिया देवी, खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी मनोज प्रसाद की पुत्री प्रेमलता कुमारी तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है।

अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया। जांच के दौरान प्रेमलता कुमारी की स्थिति गंभीर पाई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं लुखिया देवी और संजय कुमार का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसपी कार्यालय के समीप टेंपो और बाइक के बीच अचानक जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: