5
(2)

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत मौजा तिनटंगा करारी (थाना संख्या-47, हल्का संख्या-08) के राजस्व कार्यों को पुनः गोपालपुर अंचल के अधीन किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने जनहित में इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

ज्ञापन में कहा गया है कि तिनटंगा करारी गांव का राजस्व कार्य पूर्व से गोपालपुर अंचल के माध्यम से संचालित होता रहा है। हालांकि, नवसृजित रंगरा चौक अंचल के गठन के बाद गांव को उसके अधीन कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न राजस्व कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गोपालपुर अंचल गांव से मात्र लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि रंगरा चौक अंचल की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। ऐसे में दाखिल-खारिज, जमाबंदी, आय, जाति, निवास, भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की हानि होती है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आजादी से पूर्व से ही तिनटंगा करारी स्थित ब्रास महाल की कचहरी यहीं संचालित होती रही है। गांव का प्रशासनिक एवं विकास संबंधी अधिकांश कार्य भी वर्षों से गोपालपुर प्रखंड एवं अंचल के माध्यम से संपादित होता रहा है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि आम जनता की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए तिनटंगा करारी गांव के सभी राजस्व संबंधी कार्यों को रंगरा चौक अंचल से हटाकर पुनः गोपालपुर अंचल के अधीन किया जाए तथा इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: