5
(2)

पूर्णिया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्णिया जिले में विशेष अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश तथा सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया एवं जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के मार्गदर्शन में 3 जुलाई से जिलेभर में टीबी स्क्रीनिंग, जांच, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी), फूड बास्केट वितरण तथा ‘निश्चय मित्र’ अभियान सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 1,53,394 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अभियान के दौरान 270 टीबी मरीजों की पहचान हुई है, जिन्हें नियमित रूप से निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी चिन्हित टीबी मरीजों को आवश्यक एंटी-टीबी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, मरीजों के परिजनों को संक्रमण से बचाव के लिए टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी-3एचपी) भी दिया जा रहा है, ताकि बीमारी के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

अभियान के तहत गुरुवार को भी जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं प्रखंडों में टीबी स्क्रीनिंग, जांच, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट, फूड बास्केट वितरण तथा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के प्रति भी जागरूक कर रही हैं।

इस अभियान के सफल संचालन में जिला स्तर पर डीपीएस राजेश शर्मा, डाटा ऑपरेटर अमित कुमार, राजनाथ झा, तपन मिश्रा, प्रशांत कुमार, प्रिया कुमारी, साक्षी गुप्ता, सहयोगी पार्टनर संजय कुमार सहित सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक, वरीय यक्ष्मा प्रयोगशाला पर्यवेक्षक, आरबीएस टीम, लैब टेक्नीशियन एवं संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिले में स्क्रीनिंग, समय पर जांच, उपचार और जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक मरीजों की पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: