


नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कदवा थाना टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति मधेपुरा जिलांतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगाम निवासी नीरज सिंह पिता दीपन सिंह को कुल 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एक बाइक भी जप्त किया गया है। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या- 62/26 दर्ज किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















