5
(1)

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर लत्तीपुर गांव निवासी एक किसान की वज्रपात (ठनका) की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान विजय यादव (45 वर्ष), पिता महेंद्र यादव, निवासी खैरपुर लत्तीपुर, थाना खरीक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विजय यादव बिचली दियारा में मकई की खेती से जुड़े कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और ठनका सीधे उनके शरीर पर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के समय विजय यादव दियारा क्षेत्र में अकेले मौजूद थे। कुछ देर बाद वहां पहुंचे एक मजदूर ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा और गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

मृतक अपने पीछे पत्नी शंडवी देवी, पुत्र प्रिंस कुमार (16 वर्ष), पीयूष कुमार (13 वर्ष), रिक्कू कुमार (11 वर्ष) तथा पुत्री पल्लवी कुमारी (14 वर्ष) को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के भतीजे रंजीत कुमार, पिता दयानंद यादव, ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को गांव लाया गया। उन्होंने बताया कि विजय यादव खैरपुर पंचायत के मुखिया अजय यादव के सगे भाई थे।

शाम तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: