0
(0)

पूर्णिया। सदर विधायक विजय खेमका की अध्यक्षता में शनिवार को भट्ठा दुर्गाबाड़ी स्थित पीएम श्री बीबीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय विकास, शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ करने तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विधायक ने इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर छात्र यशराज सहित मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखना विद्यालय परिवार की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, शौचालय, खेल मैदान तथा पेयजल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

बैठक के उपरांत विधायक श्री खेमका ने पूर्णिया सिटी आरपीसी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में भी भाग लिया। यहां लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर के पक्कीकरण कार्य का प्राकलन तैयार करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ममता कुमारी, वरीय शिक्षक नाईमूल हक, संजय मोहन प्रभाकर, संजय सिंह, सिटी विद्यालय की प्रधानाचार्य नूतन कुमारी, शाहिद राजा, अशोक सिंह, काशी जी, प्रमोद केसरी, मुकेश मिश्रा सहित शिक्षक एवं प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक ने सिटी विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: