0
(0)



शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय में उठाई लंबित मामलों की मांग

नवगछिया के गोपालपुर  प्रखंड क्षेत्र में विशिष्ट शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को लेकर सोमवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की।



जिला सचिव सुबोध चंद्र यादव, अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह तथा प्रधान शिक्षक अनिल कुमार अनल के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने लंबित प्रोन्नति फाइलों के शीघ्र निष्पादन की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से प्रोन्नति प्रक्रिया लंबित रहने के कारण शिक्षकों में असंतोष का माहौल है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यालय के अकाउंटेंट ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रोन्नति से संबंधित फाइलें 19 मई को जिला कार्यालय भेज दी जाएंगी।


अधिकारियों के आश्वासन के बाद शिक्षकों में संतोष देखा गया। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी कर शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: