5
(2)

नवगछिया के वरीय कांग्रेसी जितेन्द्र प्रसाद सिंह की निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गयी। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की रात को उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस लिया। उनके निधन की खबर सुनते ही नवगछिया के पूर्व एसपी सुशांत कुमार सरोज, भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा, लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, राजपा नेता संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो, भाजपा लोकसभा संयोजक नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह,

गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, शंकर प्रसाद सिंह अशोक, बाल्मिकी कुंवर सहित बडी संख्या में विभिन्न दलों से जुडे नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इधर गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी पुर्व मंत्री बिहार सरकार स्व मदन प्रसाद सिंह के पुत्र अजीत कुमार सिंह उर्फ राजू का 52 वर्ष की आयु में बीमारी की वजह से निधन हो गया। विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि दोनों के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: