5
(4)

50 से अधिक लाभुकों का हुआ जीवन प्रमाणीकरण, पार्षद चम्पा कुमारी की पहल से बुजुर्गों को मिली सुविधा

नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में बुधवार को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभुकों की सुविधा के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी की पहल पर रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजन लाभुकों ने भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से जुड़े लाभुकों को जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में आ रही परेशानियों से राहत दिलाना तथा उन्हें वार्ड स्तर पर ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में 50 से अधिक लाभुकों ने अपने जीवन प्रमाण पत्र का ऑनलाइन सत्यापन कराया। वहीं बड़ी संख्या में लाभुकों का सफलतापूर्वक जीवन प्रमाणीकरण भी किया गया।

पार्षद चम्पा कुमारी ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया, ताकि बुजुर्गों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें अपने वार्ड में ही सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि कई लाभुक तकनीकी जानकारी के अभाव में समय पर जीवन प्रमाणीकरण नहीं करा पाते हैं, जिससे पेंशन भुगतान प्रभावित होता है। शिविर के माध्यम से ऐसे लाभुकों की समस्याओं का समाधान किया गया।

शिविर में नगर परिषद के कनीय अभियंता राज गुप्ता, विकास मित्र अजय रिक्यासन, सुमित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने लाभुकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया और जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

शिविर में पहुंचे लाभुकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड स्तर पर ऐसी सुविधाएं मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने पार्षद एवं नगर परिषद प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित करने की मांग की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: