


पटना : वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि ‘पिक्कू’ द्वारा नई कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। नई टीम के गठन के साथ संगठन को बिहार में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार, LiveCities से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अक्षय आनंद को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं News Haat के सागर कुमार को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी में प्रफुल झा (Pratek News), अंशु कुमार झा (News PR), अभिषेक सिंह (IANS News Agency) तथा अमर कुमार सिन्हा (बिहार पत्रिका) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन सचिव के रूप में संतोष श्रीवास्तव (लाइव खबर) को नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव पद पर करुणा कुमारी (Patna Press), रोहित मेहता (BBN News), रौशन सनगही (Inquilab India, भागलपुर) तथा अंजनी पांडेय (प्रभात खबर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयुक्त सचिव के पद पर राज कमल (प्रभात खबर), अरविंद जी (SDF News), सुभाष यादव (जयनगर न्यूज) तथा आदित्य कुमार (JamGhat Live) को मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा सिमरनजीत सिंह (बिहार न्यूज) को ऑफिस सेक्रेटरी, रत्नेश पांडेय (Bihar News Today) को कोषाध्यक्ष तथा रवि भूषण (भारत वार्ता) को वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल सहित संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई प्रदेश कार्यकारिणी संगठन को मजबूत बनाने, वेब पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने कहा कि संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर योग्य, सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों का मनोनयन शीघ्र किया जाएगा, ताकि संगठन का विस्तार राज्य के सभी जिलों तक प्रभावी ढंग से किया जा सके।
















