5
(2)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के समीप बांसवाड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की एक आंख क्षतिग्रस्त मिली है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मृतक की पहचान कृष्णा ठाकुर (पिता– गुड्डू ठाकुर) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कृष्णा रोज़गार के सिलसिले में कानपुर में कार्य करता था और करीब 10–12 दिन पहले घर आया था। उसे मंगलवार को वापस कानपुर लौटना था।

मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि कृष्णा रविवार की शाम करीब छह बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह करीब चार बजे कृष्णा की मां जब घर के पास गाय को चारा देने गईं, तो बांसवाड़ी में उसका शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: