5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। बाढ़ के बीच खरीक अंचल में प्रशासन की राहत व्यवस्था ने रफ्तार पकड़ ली है। पानी से घिरे लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए चार सामुदायिक रसोई लगातार चल रही हैं और अब तक करीब 11 हजार लोगों को भोजन कराया जा चुका है।
राहत सिर्फ थाली तक सीमित नहीं है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को बारिश और पानी से तत्काल बचाव देने के लिए पॉलीथिन शीट बांटी जा रही है, जबकि प्रभावित इलाकों में आवागमन और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नावों का परिचालन किया जा रहा है।
बाढ़ के बीच कटाव का खतरा भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। इससे निपटने के लिए कटाव निरोधी काम शुरू कराया गया है, जिसे फ्लड कंट्रोल, नवगछिया की ओर से कराया जा रहा है।
प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों का जायजा ले रही हैं। जरूरत के हिसाब से राहत-बचाव अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल खरीक में राहत अभियान का फोकस साफ है। बाढ़ में फंसे लोगों तक खाना, नाव और जरूरी सामग्री पहुंचाना और उन्हें सुरक्षित रखना।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: