5
(2)

समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से एक गर्भवती महिला अपने ससुराल से करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवर और 40 हजार रुपये नकदी लेकर लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

महिला के पति ने मुसरीघरारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई है। आरोप है कि वह घर में रखे करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: