0
(0)

भागलपुर। बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने कहा है कि बिहार में वर्ष 2005 से ही एनडीए की सुशासन वाली सरकार कार्य कर रही है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपराधियों के खिलाफ पुलिस को खुली छूट दिए जाने संबंधी सवाल पर मंत्री दामोदर राउत ने कहा कि एनडीए सरकार शुरू से ही कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।

मंत्री ने कहा कि राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था का ही परिणाम है कि आज बिहार में नए-नए उद्योग-धंधे स्थापित हो रहे हैं और निवेश का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर मजबूती से काम कर रही है।

वहीं “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति और दल को अपनी राय रखने का अधिकार है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: